युवाओं के लिए प्रेरणा बनी नूरपुर की अनीता ठाकुर

--Advertisement--

Image

नूरपुर विकास खंड के तहत ठेहड़ पंचायत के छोटे से गांव कूट्ट की अनीता ठाकुर ने बिना आधारभूत सुविधाओं के पिछले दो सालों में मिक्स मार्शल आर्ट में दस पदक जीत कर नूरपुर क्षेत्र का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है।

नूरपुर- देवांश राजपूत

नूरपुर विकास खंड के तहत ठेहड़ पंचायत के छोटे से गांव कूट्ट की अनीता ठाकुर ने बिना आधारभूत सुविधाओं के पिछले दो सालों में मिक्स मार्शल आर्ट में दस पदक जीत कर नूरपुर क्षेत्र का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। अनीता इस समय सुंदरनगर में बीपी-एड कर रही हैं। अनीता का रोचक सफर मिट्टी के अखाड़े से लेकर लोहे के रिंग तक पहुंच गया है। 19 वर्षीय अनीता हिमाचल की इकलौती मिक्स मार्शल आर्ट महिला खिलाड़ी हैं, जो इस खतरनाक खेल को खेलते हुए दिन प्रतिदिन नई उपलब्धियां कायम करती जा रही है।

अनीता को उसके कोच अमित राणा ने बचत भवन नूरपुर में नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के माध्यम से प्रशिक्षण दिया है। अनीता जूडो, बाक्सिंग व रैसलिंग की माहिर खिलाड़ी हैं, वह कई राज्‍यस्तरीय और नेशनल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी है।

अनीता ने एक साल में 3 गोल्ड 1 सिल्वर 6 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अनीता का बैटम भार वर्ग ( 52 से 60 किलोग्राम भार वर्ग) में  विश्व चैंपियन बनने का सपना है उसके लिए वह दिन रात अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान दे रही हैं। अनीता का मानना है युवा कुछ भी कर सकते है बस उसको मौका मिलने की देर है।

अनीता को मैरीकाम व सुल्तान फिल्में देखने के बाद चैंपियन बनने की प्रेरणा मिली। अनीता ने 2018 में दिल्ली में नेशनल एमएमए (मिक्स मार्शल आर्ट)  चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया, 2019 में दोबारा दिल्ली में आयोजित नेशनल एमएमए चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया।

लखनऊ में 2019 में आयोजित जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 2018 में शिमला में आयोजित जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया तथा 2018 में किन्नौर व 2019 में नगरोटा बगवां में आयोजित स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया।

अनीता रेसलिंग में प्रदेश व जिलास्तर पर एक दर्जन से ज्यादा अवार्ड हासिल कर चुकी हैं। अनिता ठाकुर के प्रदर्शन से प्रभावित होकर नूरपुर के युवाओं ने खेलों में भाग लेने की भावना जागृत हुई है। वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया अपनी तरफ से 51 हजार रुपये की धनराशि प्रोत्साहन के रूप में अनीता को भेंट कर चुके हैं, जबकि सरकार की ओर से कई समारोहों में अनीता को सम्मानित किया जा चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...