युवाओं के पास नौकरी का मौका: शाहपुर आईटीआई में 11 फरवरी को रोजगार मेला

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में बद्दी की नामी कंपनी डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज लिमिटेड 11 फरवरी को रोजगार मेला लगाएगी।

मेडिकल या नॉन मेडिकल से वर्ष 2021 में 12वीं पास और 18 से 20 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं को रोजगार मिलेगा। कैंपस साक्षात्कार सुबह 10.30 बजे शुरू होंगे। चयनित होने पर कंपनी टेक्निकल ट्रेनी के तौर पर नौकरी देगी।

कंपनी चितकारा विश्वविद्यालय से फार्मास्युटिकल साइंसेज में बीएससी डिग्री करने का भी मौका देगी। चयनित युवा तीन कार्य शिफ्टों (ए, बी और सी) के साथ संचालन में तैनात किए जाएंगे। दो साल का छात्रावास रहना और कंपनी प्रायोजित स्नातक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की स्थायी नियुक्ति बद्दी यूनिट में होगी।

आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में 10 फरवरी, 2002 से 10 फरवरी, 2004 के बीच जन्म लेने वाले युवा भाग ले सकते हैं।

इन्होंने 12वीं की परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ मेडिकल या नॉन मेडिकल में वर्ष 2021 में पास की हो। बताया कि चयनित युवाओं को वार्षिक 1.60 लाख सीटीसी सैलरी मिलेगी।

आईटीआई के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर मुकेश कौशल ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को 10वीं, 12वीं के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के अलावा पैन, आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हिमाचली प्रमाणपत्र (सभी ओरिजिनल और एक सेट छाया प्रति) और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाने होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...