युवती से दुष्‍कर्म के बाद शादी करने से मुकरा युवक, पंडित ने दिया था दोनों की शादी का प्रस्‍ताव

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला में एक युवती ने अधिवक्ता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपित प्रदेश हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला ढली थाने का है। युवती ने शिकायत में कहा कि अक्टूबर 2020 में एक पंडित ने आरोपित के साथ विवाह का प्रस्ताव दिया था और मोबाइल फोन नंबर भी दिया था। दोनों में संपर्क हुआ। आरोपित ने उससे शादी का वादा किया था।

युवती के मुताबिक, इसी साल 23 जनवरी को आरोपित की जन्मतिथि पर वह साथ थेे। इस दौरान उसने शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने शादी के बारे में पूछा तो शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद भी पांच अगस्त को आरोपित ने उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...