युवक से मिलने बिलासपुर पहुंची चंडीगढ़ की युवती ने लगा लिया फंदा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

चंडीगढ़ से बिलासपुर आई एक युवती ने फंदा लगा जान दे दी। 20 वर्षीय युवती किसी युवक से मिलने 2 दिन पहले बिलासपुर आई थी। पुलिस के अनुसार यह युवती वीरवार की शाम चंडीगढ़ से बिलासपुर पहुंची थी।

युवती ने सिटी पुलिस थाना आकर किसी युवक के घर का पता पूछा था। सिटी पुलिस की टीम ने युवक के घर का पता मालूम कर उसके घर में इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद युवक के पिता बातचीत के बाद युवती को अपने घर ले गए थे।

वहां पर रात को युवती ने फंदा लगा लिया। युवती ने यह कदम क्यों उठाया,पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही युवती के परिजन बिलासपुर पहुंच गए। फोरैंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की है। एसपी बिलासपुर ने बताया कि धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...