युवक की कोरोना से मौत, सरकारी नियमो के साथ हुआ संस्कार

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, व्यूरो

बड़सर उपमंडल क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव के एक युवक की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई। मृतक युवक ने एमसीए की थी और विदेश जाकर नौकरी के लिए संघर्ष कर रहा था। सरकारी नियमों का पालन करते हुए उसका अंतिम संस्कार बड़सर के समीपवर्ती श्मशान घाट में किया गया। मृतक के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले विदेश जाने के लिए इंटरव्यू दिया था।

युवक ने एमसीए की थी, लेकिन साक्षात्कार के कुछ दिन बाद उसने अपने परिवार के सदस्यों को बताया था कि उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही है। उसका परिवार दिल्ली में रहता है। जब उन्होंने अपने पैतृक परिवार में इसकी सूचना दी तो परिवार के लोगों ने उसे दिल्ली से हिमाचल लाने की बात कहीं। उसका इलाज यहां करवाने का निर्णय लिया। लेकिन घर आते समय सोमवार शाम को रास्ते में मोहाली के पास युवक की मृत्यु हो गई।

क्षेत्र के लोगों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। परिवार का चिराग बुझ गया। इस महामारी से बचाव के लिए लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। वहीं एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है। उसका अंतिम संस्कार एसओपी नियमों के तहत करवा दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...