यह है राखी का शुभ मुहूर्त, किस राशि के लिए राखी का कौन सा रंग रहेगा शुभ, जानिए विस्तार से

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

हर साल की भांति इस साल भी भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर संशय बना हुआ है। इस बार पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त 2023, बुधवार की शाम को शुरू होकर अगले दिन यानी 31 अगस्त गुरुवार तक रहेगी, जिसकी वजह से इस बार भी पहले की तरह रक्षाबंधन का पर्व दो दिन मानाया जाएगा।

ज्योतिष क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके जवाली के ज्योतिषी पंडित विपिन शर्मा ने बताया कि 30 अगस्त को पूर्णिमा सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी तथा साथ ही भद्रा भी शुरू होगी। इस दिन भद्रा का वास पृथ्वी पर है। भद्रा की समाप्ति 30 अगस्त रात में 9 बजकर 01 मिनट पर होगी।

ऐसे में रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को रात 9 बजकर 01 मिनट के बाद का है तथा 31 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगी, ऐसे में 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से पहले बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।

क्या होता है भद्रा काल?
भद्रा शनि देव की बहन का नाम है। जो भगवान सूर्य और माता छाया की संतान है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भद्रा का जन्म दैत्यों के विनाश के लिए हुआ था। ऐसा माना जाता है कि रावण को उसकी बहन ने भद्रा काल में राखी बांधी थी, जिसकी वजह से रावण का अंत भगवान राम के हाथों हुआ। इसलिए किसी भी शुभ काम को करते समय इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि भद्रा काल न चल रहा हो।

राशि अनुसार राखी

मेष—इस राशि के लोगों के लिए लाल रंग की राखी शुभ होगी, क्योंकि आपकी राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से लाल रंग शुभता का प्रतीक है।

वृषभ— इस राशि के जातकों को सफेद या फिर आसमानी रंग की राखी बांधें। यह उनके लिए शुभ फलदायी होगा। उनके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वृषभ के राशि स्वामी शुक्र का शुभ प्रभाव होगा।

मिथुन— इस राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। ऐसे में आप रक्षाबंधन पर भाई को हरे रंग की राखी बांधें। यह उनकी उन्नति में सहायक होगा।

कर्क— इस राशि के जातकों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और उसका शुभ रंग सफेद है। भाई को सफेद रंग की राखी बांधेंगी तो उसके जीवन में सुख और शांति आएगी।

सिंह— आपकी राशि के जातकों पर सूर्य का प्रभाव होता है क्योंकि ये आपके स्वामी ग्रह है। आपके लिए नारंगी या फिर लाल रंग की राखी शुभ होगी।

कन्या—मिथुन की तरह ही आपके भी स्वामी ग्रह बुध हैं। आपके लिए हरा रंग अनुकूल रहेगा। हरे रंग की राखी आपकी कलाई पर खूब सजेगी।

तुला—वृष की तरह शुक्र आपके भी स्वामी ग्रह हैं। ऐसे में आपके लिए आसमानी नीला और सफेद रंग वाली राखी अच्छी रहेगी।

वृश्चिक—जिनके भाई की राशि वृश्चिक है, उनके लिए लाल या फिर सिंदूरी रंग की राखी लेनी चाहिए, क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल का शुभ रंग लाल है। रक्षाबंधन के समय लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाएं।

धनु—इस राशि के लोगों के लिए पीले रंग की राखी शुभदायक रहेगी। आपकी राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं और उनका शुभ रंग पीला है। भाई को हल्दी का तिलक लगाकर राखी बांधें।

मकर— अपके राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। उनका प्रिय रंग नीला और काला है। काला रंग अशुभ माना जाता है, इसलिए आप के लिए नीले रंग की राखी अच्छी रहेगी। इसके अलावा आप चाहें तो मल्टीकलर वाली राखी भी बांध सकते हैं।

कुंभ— नीले या गहरे रंगवाली राखी बांध सकते हैं क्योंकि इस राशि पर शनि देव का प्रभाव होता है।

मीन—रक्षाबंधन पर आपके लिए पीले या केसरिया रंग की राखी शुभ रहेगी। गुरु ग्रह का शुभ रंग पीला है और यह मीन का स्वामी ग्रह है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...