मैसर्ज चीमा ब्वायलर्स लिमिटेड कंपनी इस आईआईटी में देगी नौकरी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

पंजाब के रूपनगर की कंपनी मैसर्ज चीमा ब्वायलर्स लिमिटेड विभिन्न पदों को भरने के लिए शुक्रवार 17 जून को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में इंटरव्यू लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि कंपनी में फिटर फैब्रीकेशन और वैल्डर्स के 25-25 पद भरे जाएंगे। इनके अलावा टर्नर और ड्राफ्ट्समैन के 10-10 और इलैक्ट्रीशियन के 3 पदों के लिए भी साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक लड़के-लड़कियां साक्षात्कार में भाग ले सकती हैं। ड्राफ्ट्समैन के पद के लिए अभ्यर्थी को ऑटो कैड एवं 2-डी का ज्ञान होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 9200 से 14177 रुपए तक वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने साथ बायोडाटा, सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां एवं फोटो प्रतियां और दो पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा यदि कोई अनुभव प्रमाण पत्र हो तो, उसे भी साथ लाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...