मैचों के दौरान होटल कारोबारियों ने जमकर लूटे पर्यटक, ऐसा ही चलता रहा तो धर्मशाला में क्यों आएंगे पर्यटक?

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को भारत-श्रीलंका मैचों के दौरान पर्यटन नगरी के होटल मालिकों ने दो-तीन दिन बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को जमकर लूटा। होटल मालिकों ने एक हजार रुपये वाले कमरों को मौके पर पर्यटकों को तीन-तीन हजार रुपये में दिया।

होटल मालिकों की इस लूट से बाहरी राज्यों से आने वाले हजारों पर्यटक परेशान हुए और उनमें काफी रोष भी देखने को मिला। इसके अलावा पर्यटकों को खाना खाने में भी राहत नहीं मिली। रात के समय मैच खत्म होने के बाद ढाबा और रेस्तरां संचालकों ने भी क्रिकेट प्रेमियोें को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

प्रशासन और विभाग की ओर से खाने की एक खाली के 60 रुपये तक तय की गई है, बावजूद इसके ढाबा संचालकों ने 100 से 120 रुपये तक खाने की खाली को परोसा। बता दें कि पहले बाहरी राज्यों से आने वाले दर्शकों को ब्लैक में महंगे दामों पर टिकट खरीदने को मजबूर होना पड़ा।

साथ ही रहने के लिए कमरों और खाने के लिए भी अधिक पैसे चुकाने पड़े। मैचों के दौरान पर्यटन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से इन कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सभी कारोबारी मौके का फायदा उठाकर बिना विभाग की कार्रवाई से डरे जमकर लोगों को लूट रहे हैं।

क्या बोले पर्यटक

जम्मू से आए पर्यटक करन जसरोटिया, राहुल कुमार, आशीष शर्मा, अतुल ने बताया कि एक तो क्रिकेट प्रेमी बाहरी राज्यों से धर्मशाला मैच देखने आ रहे हैं। इसके बाद भी पर्यटन कारोबारी उन्हें ठगने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कचहरी अड्डा के पास एक होटल मालिक ने उन्हें एक हजार वाला कमरा तीन हजार रुपये का बताया। वहीं ढाबों वालों ने भी खाने के 120 रुपये पर प्लेट दाम बताए। ऐसा ही चलता रहा तो धर्मशाला में पर्यटक क्यों आएंगे।

अगर किसी ने शिकायत की तो तुरंत होगी कार्रवाई : बांबा

अश्विनी बांबा, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन धर्मशाला ने जानकारी देते हुए बताया कि मैचौं के दौरान महंगे दामों में कमरे देने के लिए अगर कोई पर्यटक शिकायत करता है तो उस होटल मालिक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पर्यटन विभाग के साथ उस होटल मालिक को 10 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जाएगा। ऐसा काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, जिससे की पर्यटन नगरी पर गलत असर न पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...