मेरा विधायक, मेरा अभिमान, भटियात की शान

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जनता की सेवा के प्रति समर्पण भाव भटियात के लोकप्रिय विधायक विक्रम जरियाल को अलग ही पहचान देता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की एक महिला की गंभीर हालत के बारे में जानकर विधानसभा के मुख्य सचेतक विक्रम जरियाल विधानसभा के शीतकालीन सत्र की व्यस्तता के बाद आज शाम डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचे तथा महिला के उपचार में गरीब परिवार को हर तरह की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का दृढ़ आश्वासन दिया।

उन्होंने इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से भी बीमारी को लेकर चर्चा की तथा उक्त मरीज का अच्छे से उपचार करने के निर्देश दिए। रायपुर पंचायत की चफडू गांव की सुषमा देवी पत्नी राजकुमार पिछले 3 महीनों से टांडा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में ब्रेन की गंभीर बीमारी से लड़ रही है। उक्त महिला के इलाज में करीब 5 से 6 लाख रुपए का खर्च आने का अनुमान है। यह गरीब परिवार उपचार का खर्च उठाने में असमर्थ है। ऐसे में भटियात के विधायक विक्रम जरियाल ने आगे आकर पूरी तरह से आर्थिक मदद का भरोसा दे कर गरीब परिवार को राहत दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...