हिमखबर डेस्क
अपने गानों से दिल जीतने वाले बाबा हंसराज रघुवंशी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। ‘मेरा भोला है भंडारी’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले यह सिंगर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के रहने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम का एक गाना अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। इसे काफी पंसद किया जा रहा है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हंसराज के ‘अयोध्या आए मेरे प्यारे राम’ गाने की सराहना की है। पीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर गाना शेयर कर लोगों से इस गाने को सुनने की अपील की है। मोदी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय हो गया है। बता दें सोशल मीडिया पर हंसराज के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें दो महीने पहले सिंगर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हिमाचल के सरकाघाट में फेरे लिए थे। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर जानकारी दी थी। यह कपल 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद 2019 में ‘मेरा भोला है भंडारी’ गाने से हंसराज को काफी लोकप्रियता मिली।
सिंगर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू ‘पल-पल दिल के पास’ गाने से किया था। इसके बाद ओएमजी 2 (OMG 2) के गाने ‘ऊंची-ऊंची वादियों में’ भी उनकी आवाज सुनने को मिली। बता दें रघुवंशी ने कई फेमस गानों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने ‘लागी लगन शंकरा’, ‘शिव समा रहे मुझ में’ जैसे कई गानें गाए हैं। साथ ही इन गानों को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद भी किया गया।

