
आगामी चुनाव 2022 के लिए बनाई रणनीति
इंदौरा – शम्मी धीमान
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ 20 सूरजपुर में समीक्षा बैठक बूथ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में की गई. जिसमें सभी बूथ के सभी मोर्चे त्रिदेव प्रकोष्ठ पन्ना समितियां उपस्थित रहीं. बैठक में भाजपा मंडल इंदौरा के वरिष्ठ पदाधिकारी व विधायक श्रीमती रीता धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहीं
इस दौरान संबंधित बूथों के पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष , बूथ पालक ,बी एल ए व कर्मठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात के उपरांत आने वाले चुनाव में इंदौरा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई और सभी को सरकार द्वारा चलाई गई.
जन कल्याण नीतियों एवं विकास कार्यों की जानकारी घर-घर पहुंचाने व सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाने का आग्रह किया ताकि विधानसभा इंदौरा के आगामी चुनाव में भाजपा इतिहास जीत दर्ज करें.
