मुख्य सचिव को पद से हटाना है सरकार की ओछी मानसिकता-किरण धान्टा

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

प्रदेश काँग्रेस कमेटी की प्रवक्ता किरण धान्टा ने कहा है कि मुख्य सचिव अनिल खाची को समय से पहले उनके पद से हटाए जाने वाला सरकार का निर्णय कर्मठ व ईमानदार अधिकारियों को भी हतोत्साहित करने वाला है ।

अनिल खाची अपनी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के लिए जाने जाते हैं और यही वजह है कि उनकी ईमानदारी , नियमो के तहत काम करना और असूलों से समझौता न करना कुछ मंत्रियो को अखरने लगा था।

अनिल खाची को हटाए जाने का निर्णय राजनीतिक दबाव में लिया गया निर्णय है जो कि बिल्कुल गलत है और कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है ।

धान्टा ने कहा की अनिल खाची को मुख्य सचिव के पद से बदलना और उनकी नियुक्ति राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर करना प्रदेश सरकार की तुच्छ और ओछी मानसिकता को दर्शाता है ।

अनिल खाची ने इतने वर्ष सम्मान पूर्वक नौकरी की है और प्रदेश को बेहतर सुविधाएं दी है ।उनको इस तरह पद से हटाना भाजपा नेताओं के दबाव और भ्रष्टाचार से किया गया निर्णय है और इससे आम जनता की उम्मीदें भी आहत हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...