मुख्यमंत्री सुक्खू ने हाईकमान को सौंपी कैबिनट मंत्रियों की लिस्ट, हरी झंडी का इंतजार

--Advertisement--

Image

शिमला, 07 जनवरी – नितिश पठानियां 

हिमाचल में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर दिल्ली से वापसी के बाद भी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कोई साफ़ संकेत नहीं दिए हैं।

दिल्ली हाईकमान से मिलकर वापस लौटने के बाद शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि संभावित मंत्रियों की सूची हाईकमान को सौंप दी गई है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर 10 विधायकों के नाम कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को सौंप दिए गए हैं। जैसे ही हाईकमान की स्वीकृति मिलती है, इसके बाद हिमाचल में मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा।

कुल मिलाकर दिल्ली दरबार में ही मंत्रिमंडल के गठन की हरी झंडी रुकी हुई है। जैसे ही पार्टी हाईकमान से प्रस्तावित नामों की सूची को मंजूरी मिलती है, इसके बाद कैबिनेट का गठन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...