मुख्यमंत्री रहें न रहें, झटका याद रखेंगे सुक्खू – हर्ष महाजन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीते दिनों उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार किया है। महाजन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के अपने ही मंत्री और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से परेशान हैं। पहले भी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी और अगर मौका मिला तो फिर ऐसा हो सकता है।

हर्ष महाजन ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को ऐसा झटका दिया है कि वे उन्हें हमेशा ही याद करते रहते हैं। सुक्खू मुख्यमंत्री रहे हैं या ना रहें, लेकिन उन्हें यह झटका हमेशा याद रहेगा। ऐसे में अगर एक झटका और दिया जाता है तो मुख्यमंत्री मूर्छित हो सकते हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीते दिनों राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन पर भ्रष्टाचार से चुनाव जीतने का आरोप लगाया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...