मुख्यमंत्री जल्द शुरू करे 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाना- केवल सिंह पठानिया

--Advertisement--

शाहपुर, नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं ब्लॉक कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन सयोंजक केवल सिंह पठानिया ने ब्लॉक कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन सह संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन कंट्रोल रूम प्रभारी विनय ठाकुर, विवेक राणा,और ब्लॉक कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन के सदस्यों के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के हर बूथ का गांधी हेल्पलाइन के जरिये किये कार्यो का जायजा लिया।

पठानिया ने कहा कि विधानसभा शाहपुर हल्के में गांधी हेल्पलाइन के जरिये काँग्रेस कार्यकर्ता इस मुशिकल घड़ी में आगे आ कर सेवा में लगे है। पठानिया ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से अपील की है कि जल्द से जल्द 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाना शुरू करे।

जहां प्रदेश में भाजपा सरकार है वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष भी भाजपा के हैं। इसके बावजूद वैक्सीन की कमी होना शर्मनाक है। उन्होंने जल्द कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने की अपील की। कांग्रेस नेता ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कहा कि सरकार ऑक्सीजन , दवाइयों व अन्य उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करे।

पठानिया ने मांग की है कि प्रदेश सरकार 15बे वित्त आयोग के बजट से प्रदेश के पंचायत प्रीतिनिधियो को अपनी अपनी पंचायत की जनता के लिए करोना  वायरस की बीमारी से निपटने के लिए मास्क ,सेनेटाइजर, ऑक्सिमिटर पंप,ओर इलाके को सेनेटाइज करने के लिए कुछ बजट खर्च करने की जल्द से जल्द अनुमति दे। जिससे पंचायतों में देरी न हो। पंचायती नुमाइंदे जल्द से जल्द किसी देरी न होने से जनता को इस संकट की घड़ी में सुबिधा पहुचा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेड क्रॉस शिविर में 69 लोगों ने किया रक्तदान

मंडी, 16 अक्तूबर - हिमखबर डेस्क  ंरेड क्रॉस सोसाइटी मंडी...

आपात परिस्थितियों में सीपीआर से बचाई जा सकती है किसी की जान

भोरंज के मिनी सचिवालय में सीपीआर पर आयोजित किया...

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के साक्षात्कार 28 से 30 अक्तूबर को रैत में होंगे आयोजित

शाहपुर, कांगडा व धर्मशाला उपमंडल की कुछ पंचायतों के...