मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर झूठी घोषणाओं में मस्त ओर जनता महँगाई से त्रस्त

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने जन जागरण अभियान में धार कंडी क्षेत्र की कनोल पंचायत एव कुठारना पंचायत के निहारकी गाँव मे जा कर जनता की अबाज़ बने। पठानिया का धार कंडी की कनोल पंचायत ओर निहारकी गाँव मे पहुँचने पर ज़ोरदार स्वागत हुआ।

जनता ने अपना दुःख दर्द पठानिया को सुनाया। जनता का कहना है की भाजपा सरकार ने चार बर्षो में धार कंडी क्षेत्र की जनता की अनदेखी करके विकास कार्यों पर रोक लगा रखी है। आज धार कंडी क्षेत्र की जनता सड़क ,पानी ,बिजली की सुबिधा से भी बंचित है। बाकी जो विकास कार्य पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा चलाये गए थे, बो भी आज बन्द पड़े है।

धारकंडी की जनता के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ओर पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष केवल पठानिया के प्रयासों से 108 एम्बुलेंस की सुविधा, उप तहसील के भवन, पशुपालन हॉस्पिटल का भवन की स्वीकृति मिली थी। आज बो भी धार कंडी क्षेत्र की जनता को नही मिल पाई है, और 108 एम्बुलेंस की सुबिधा भी छीन ली गयी है। महँगाई से जनता परेशान है लेकिन भाजपा सरकार को जनता से कोई लेना देना नही है।

पठानिया ने जनता को भरोसा दिया कि छ महीने बाद प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शाहपुर में रुके कार्यो को तुरंत शुरू करवा कर जनता को सुविधा प्रदान की जाएगी। धारकंडी क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं से बंचित नही रहना पड़ेगा। शाहपुर हल्के में नए प्रोजेक्ट लगा कर जनता को सुबिधा प्रदान की जाएगी चाहे बो लोकनिर्माण बिभाग के हो चाहे जलशक्ति बिभाग के हो चाहे बो कृषि बिभाग के हो चाहे बो टूरिज्म बिभाग के हो चाहे बो इंडस्ट्री हो चाहे बो शिक्षा ओर स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो ।

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद मिलने पर इन सभी विभागों से शाहपुर क्षेत्र की जनता को सुबिधा प्रदान करवाई जाएगी। पठानिया ने कहा कि आज डबल इंजन की भाजपा सरकार से जनता दोहरी मार झेल रही है। एक तरफ विकास कार्य ठप पड़े है। दूसरी तरफ पेट्रोल, डीजल,गेस एव अन्य खाने पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों से परेशान है।

प्रदेश की भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल कांगड़ा से कार्यालयों को उठाने के इलाबा कुछ नही किया और अब अंतिम समय मे जनता को करोड़ों रुपये की घोषणा करके बेबकुफ़ बनाने में लग पड़ी है। आज जो मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जो 33 kv राजोल सब स्टेशन,133 kv सब स्टेशन सुड़ी बसनुर के उदघाटन जो किये आधे से ज्यादा योजनाओं की पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा बजट सहित स्वीकृति मिली थी।

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में पूर्व की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से पेयजल योजनाओं की स्वीकृति हुई थी जो आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपनी उपलब्धि गिना रहे है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने मुह से ही कह गए कि प्रदेश में सबसे ज्यादा पैसा पेयजल योजनाओं के लिए शाहपुर में खर्च हो रहा है। ये सब पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की ही देन थी जो आज भाजपा सरकार को दिख रहा है और अपनी पीठ थपथपा रहे है।

मुख्यमंत्री ने आज शाहपुर के अंदर जो भी घोषणाए की है बो सब चुनावी घोषणाएं है अगर भाजपा सरकार की काम करने की मंशा होती तो जो घोषणाएं आज की उनको तैयार करके मुख्यमंत्री उदघाटन करते न कि चुनावी बर्ष में घोषणा करके शाहपुर की जनता बेबकुफ़ बनाया जाता। जनता सब जानती है। अब भाजपा के झूठे आश्वासनों में नही आने बाली।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विरोजगारी ओर महँगाई पर एक शब्द नही बोला।आज महँगाई जनता की तेल निकाल रही है।प्रदेश सरकार को जनता के दुःख दर्द से कोई लेना देना नही है बल्कि झूठे आश्वासन देना है। जो काम आज से चार साल पहले होने चाहिए थे बो सरकार आज उनकी घोषणाओं में लगी है।लेकिन अब प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा सरकार की बिदाई का समय आ चुका है।तभी घबराहट में सरकार झूठे आश्वासन दे रही है।

पठानिया ने कहा कि शाहपुर की विधायिका एव मंत्री विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता का पक्ष रखने में नाकाम रही है।तभी शाहपुर की जनता आज मूलभूत सुविधाओं से बंचित है। आज शाहपुर का हर बर्ग शाहपुर की विधायिका से तंग आ चुका है।जनता की कोई सुनवाई नही हो रही है।

फोरलेन प्रभावित परिवार भी इस मौजूदा विधायिका एव मंत्री पर जमीनों को हड़पने का संगीन आरोप लगा रहे हैं जिससे फोरलेन प्रभावित परिवार ने भी कोर्ट का दरबाजा खटखटाया है। विधायिका एव मंत्री की इससे बड़ी नाकामी ओर क्या हो सकती है। पठानिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही इन सभी फोरलेन प्रभावित परिवारों को न्याय दिलवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...