
हमीरपुर – अनिल कल्पेश
आम आदमी पार्टी (आप) के द्वारा हिमाचल में विधानसभा चुनावों में किस्मत आजमाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब और दिल्ली की तुलना हिमाचल से संभव नहीं है क्योंकि हिमाचल में आप को पहाड़ चढऩा काफी कठिन है।
बड़सर उपमंडल के बिझड़ी में उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी तक मुख्यमंत्री ने शपथ नहीं ली है और जब आम आदमी पार्टी के द्वारा किए गए वादों को पूरा करना बहुत कठिन है।
आम आदमी पार्टी ने सब कुछ मुफ्त करने के लिए पंजाब के लोगों से जो वादे किए हैं वे सिर्फ वोट लेने के लिए किए हैं और इसके लिए वे सफल भी हुए हैं। लेकिन सत्ता संभालने के बाद उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पांच में से चार राज्यों में भाजपा की सरकार फिर से काबिज हुई है इसलिए केंद्र के नेतृत्व को बधाई देने के लिए दिल्ली गए हुए थे और हिमाचल से संबंधित प्रोजेक्टों को पूरा करवाने के लिए दिल्ली दौरे पर गए हुए थे। दिल्ली में पांच केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की गई है और विभिन्न विभागों के मसलों पर विस्तृत चर्चा की गई है।
वित्त मंत्री से 600 करोड़ पर स्वीकृत होने पर केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के सिरमौर जिला में हाटी समुदाय को ट्राइबल घोषित करने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश के द्वारा अपना पक्ष रखा गया है, ताकि समय रहते कोई निर्णय लिया जा सके।
हिमाचल प्रदेश में भाजपा चार वर्षों में किए विकास कार्यों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा चुनावों की तैयारी में जुटी है और विधानसभा के दौरान बजट में ही वर्ग का ध्यान रखा गया है। देश के चार राज्य के चुनावों में भाजपा को मिली जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ही करिश्मा है।
