मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले, रामपुर की जनता भाजपा को दे मौका, फिर बताएंगे विकास क्या होता है

--Advertisement--

Image

रामपुर – एस पी क्यूलो माथास

रामपुर की जनता साथ दे तो विकास की गाथा बदल सकती है। पूरे भारत में जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों को मानते हुए बदलाव को बेहतर समझा है। रामपुर की जनता भी इस बार बदलाव करती है तो विकास कई गुना बढ़ सकता है।

दो साल में रामपुर की जनता को दो करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों में सरकार की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। रामपुर से तीन-तीन नेता होने के बावजूद आज भी क्षेत्र में लोग मूलभूत सुविधाओं से महरूम रखे गए हैं।

रामपुर में विभिन्न 31 योजनाओं के तहत 124 करोड़ के उद्घाटन-शिलान्यास के मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि कांग्रेस ने रामपुर क्षेत्र का ध्यान किया होता तो आज यहां पर सभी सुविधाएं होनी थी, लेकिन जनता को गुमराह कर वोट मांगे गए हैं।

अब समय आ गया है कि जनता भाजपा को मौका दे और इसके बाद विकास क्या होता है ये भी जनता ही देखेगी। कांग्रेस के नेताओं को पहाड़ों को दूर से देखा है। यदि चढ़ के देखा होता तो लोगों की दिक्कतें भी दिखतीं। भाजपा ने प्रदेश में हर वर्ग को सुविधा देने का प्रयास किया है।

60 साल से अधिक के लोगों को पेंशन, महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर, जुलाई से बसों में आधा किराया, पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत की भागीदारी, आयुष्मान कार्ड, हिम केयर व हाल ही में ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ करना जैसी कई योजनाएं चलाकर लाभ दिया जा रहा है।

भाजपा राज में जनता भविष्य को लेकर सुरक्षित महसूस कर रही है, जबकि पूर्व सरकार की ऐसी कोई सोच नहीं रही है। जो लोग उन्हें यह कहते हैं कि विकास नहीं किया है तो कांग्रेस के लोग सारी जानकारी ले सकते हैं। महिलाओं को प्रदेश में सशक्तीकरण की ओर बढ़ाया जा रहा है और आज के सेल्फ हेल्प ग्रुप अपनी आजीविका कमा रहे हैं।

50 साल कांग्रेस ने राज किया पर जनता का मन नहीं पढ़ पाए

जयराम ठाकुर ने कहा कि 50 साल कांग्रेस ने राज किया, लेकिन जनता के मन की बात आज तक नहीं जान पाए हैं। यह ही वजह है कि देश भर में आज भाजपा की सरकारें बनती जा रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...