मुख्यमंत्री का दावा, बिना आरडीजी भी आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, सरकार इस दिशा में कर रही काम

--Advertisement--

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले, पुलिस विभाग में भरे जाएंगे 1000 पद, हैल्थ में पीजी की 275 सीटें बढ़ेंगी प्रदेश हित के लिए शुरू होंगे 20 नए प्रोजेक्ट राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा में मुख्यमंत्री ने दिया जवाब

हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि हिमाचल बिना आरडीजी भी 2032 तक आत्मनिर्भर बनेगा। उनकी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। राज्य सरकार प्रदेश हित के 20 नए प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। सीएम विधानसभा में राज्यपाल अभिभाषण पर चली चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में सरकार 1000 नए पद भरने जा रही है।

हैल्थ सेक्टर में पीजी की 275 सीटें थी। चंबा, हमीरपुर व नाहन में 275 और बढ़ाई जाएंगी। हैल्थ एजुकेशन में कमी नहीं रहेगी। सडक़ों व पानी के लिए भी पैसे की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता दिल्ली जाते रहे और आरडीजी बंद हो गई। इन्होने सोचा होगा कि ये तंग आकर ओपीएस बंद कर देंगे। कांग्रेस कभी भी ओपीएस वापस नहीं लेगी।

लक्ष्य से भटके भाजपा नेता

सीएम ने कहा कि 35 सदस्यों ने राज्यपाल अभिभाषण चर्चा में भाग लिया। राज्यपाल महोदय संवैधानिक पद पर हैं। उन्होंने संविधान की मर्यादाओं का पालन रखा। यह सही है कि 2 मिनट 37 सेंकेड में अभिभाषण दिया। सीएम ने कहा कि विपक्ष के सदस्य अपने लक्ष्य से भटक गए हैंं।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आपदा आई सभी मंत्री आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचे और बिजली, पानी लोगों के घरों तक पहुंचाया। जो सडक़ें टूटी उन्हें रिपेयर किया। मैने पूरे प्रदेश का दौरा किया।

हल्दी की बढ़ी डिमांड

राज्य में दस प्रतिशत लोग अब हल्की का बीज खरीद रहे हैं। इस हल्दी के लिए स्पाइस बोर्ड ऑफ इंडिया इसकी प्रोसेसिंग करेगा। लॉकडाउन एक हल्दी है जिसका बीज किसानों की आय बढ़ाएगा।

प्रदेश में बहता पानी सोना

हिमाचल के पास सबसे बड़ी संपदा है बहता हुआ पानी जो सोना है। यदि हमारा शेयर नहीं बढ़ता है, तो इसे टेकओवर कर लेंगे। भाजपा ने प्रदेश की संपदा लुटा दी, लेकिन मैं प्रदेश की संपदा को बिकने नहीं दूंूगा। पांच हजार करोड़ के लिए प्रदेश का 50 हजार करोड़ नहीं हम नहीं बहने देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...