
बिलासपुर – सुभाष चंदेल
झंडूता पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक महिला से चिट्टा बरामद किया है। गांव मुकड़ाना में पुलिस टीम को देख सामने से आ रही एक महिला हड़बड़ाहट में भागने लगी। इस दौरान महिला ने साथ लगती झाडिय़ों में कोई वस्तु फैंकी।
महिला पुलिस कर्मी ने उक्त महिला को पकड़ कर पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगी। पुलिस ने पंचायत प्रधान की मौजूदगी में महिला द्वारा झाड़ियों में फैंकी वस्तु की जांच की तो उसमें 3.33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी महिला चंद्रकांता झंडूता तहसील की निवासी है। डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर थाना झंडूता में मामला दर्ज किया है।
