
मुंबई – ब्यूरो रिपोर्ट
मुंबई के एक नामी ललित होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने फोन कर कहा कि होटल में चार जगहों पर बम रखे हुए हैं।
यही नहीं शख्स ने उन बमों को निष्क्रिय करने के बदले पांच करोड़ रुपए की मांग भी की। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम होटल पहुंची।
पुलिस और खोजी दस्तों ने सारे होटल की तलाशी ली लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। बहरहाल पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को 26/11 जैसे हमले की धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने ट्रैफिक कंट्रोल के वाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि मुंबई में 26/11 जैसा हमला होगा।
इसके बाद रायगढ़ के पास हथियारों के साथ भरी एक नौका भी मिली थी। इन घटनाओं के बाद से ही मुंबई हाई अलर्ट पर है।
