मुंबई के शातिर ने पालमपुर के व्यक्ति से की साढ़े नौ लाख की ठगी

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

मुंबई के एक शातिर ने फोरलेन पर काम दिलाने के बहाने पालमपुर के एक व्यक्ति से करीब साढ़े नौ लाख की हेराफेरी की है। शातिर इस व्यक्ति को फोरलेन बन रही सड़क का काम दिलाने का झांसा दिया था। इसके बहाने शातिर ने व्यक्ति से पैसे ऐंठ लिए।

यही नहीं शातिर ने अन्य लोगों से भी काम दिलाने के बहाने भी पैसे ठगे हैं। इसकी शिकायत पुलिस में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुंबई के रहने वाले शातिर ने पालमपुर के एक व्यक्ति को फोरलेन सड़क के निर्माण का काम दिलाने का झांसा दिया था। इस पर शातिर के झांसे में आए इस व्यक्ति ने शातिर के खाते में नौ लाख 55 हजार रुपये डाल दिए। ये पैसे अलग-अलग तारीख को डाले गए।

कभी 80 हजार तो कभी 75 हजार रुपये शातिर के खाते में डाले गए। शातिर तरविंद्र जोगेंद्र सिंह सभ्रवाल निवासी 601 सेक्टर आठ चेर कोप कंडीवाली पश्चिमी मुंबई ने पालमपुर के मनजीत सिंह को फोरलेन में करीब दस किलोमीटर काम दिलाने का झांसा दिया।

इस पर शातिर ने काम के नाम पर मनजीत सिंह से पैसे ऐेंठ लिए। जो अलग-अलग तारीख को लिए गए। बताया जा रहा है कि शातिर धर्मशाला में रहता था और कोरोना काल में उसने सेवा भाव दिखाने का नाटक कर पालमपुर में भी लोगों को अपने झांसे में लिया था।

लिहाजा, शातिर के प्रभाव में आए पालमपुर के मनजीत के भी उससे अच्छे संबंध हो गए, जिससे शातिर ने उसे फोरलेन में अपना काम होने की बात भी कही। लेकिन कोई काम न मिलने पर न जब शातिर से पैसे वापस मांगे तो उसने साफ मना कर दिया है। जिसकी अब शिकायत पुलिस में कर दी गई है।

यही नहीं शातिर ने भवारना के रमेहड़ के दो अन्य लोगों से भी इसी के नाम पर लाखों की ठगी की है। वहीं, इस संदर्भ में थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मनजीत सिंह के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि शातिर ने अन्य लोगों से भी ठगी की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...