मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

आज दिनांक 7 अगस्त 2023 को सघन मिशन इंद्रधनुष  5.0 अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला से किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला ने बताया कि 7 अगस्त से 12 अगस्त तक मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण में छूटे हुए बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है ताकि जो भी बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए हैं उन्हें कवर किया जा सके।

यह अभियान 3 चरणों में होगा पहला चरण 7 अगस्त से 12 अगस्त तक, दूसरा चरण 11 सितंबर से 16 सितंबर तक तथा तीसरा चरण 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2023 तक होगा।

आगे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सघन  मिशन इंद्रधनुष के पीछे सरकार का यह उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा बिना टीकाकरण के ना रहे तथा जो छूट गए हैं उनका भी टीकाकरण सुनिश्चित हो।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ मनीष सूद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ ईशा ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग शिमला के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: सेवा विस्तार और पुनर्नियुक्ति पर लगाई रोक, प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवा विस्तार, पुनर्नियुक्ति या...

नौकरी का सुनहरा मौका: 1000 मशीन ऑपरेटर और अपरेंटिस पदों पर भर्ती

हिमखबर डेस्क क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...