मारपीट के पांच दोषियों को जेल, जुर्माना, दो दोषियों की हो चुकी है मौत

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

कांगड़ा न्यायालय ने मारपीट के पांच दोषियों को सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी किया है। फैसला अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश शिखा लखनपाल की अदालत ने सुनाया। दो दोषियों की मौत हो चुकी है। सरकार की ओर से मामले की पैरवी अधिवक्ता श्वेता ने की।

उन्होंने बताया कि मामला अक्टूबर 2016 का है। बकौल श्वेता, वेद प्रकाश निवासी भटियाल खड्ड-भाटी सकोट घर से बाहर कुत्तों को खाना डालने जा रहा था तो पांच लोग शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। वेद प्रकाश ने उन्हें झगड़ा करने से रोका तो पांचों ने उसे पीट दिया था।

पीड़ित ने इस बाबत पुलिस थाना कांगड़ा में मामला दर्ज करवाया था। केस की सुनवाई के दौरान कुलदीप कुमार व उत्तम चंद की मौत हो चुकी है।

अदालत ने रविंद्र कुमार, रवि कुमार व अश्विनी कुमार को धारा 341 के तहत एक माह की सजा, धारा 325 में दो साल की सजा व 2000 रुपये जुर्माना व धारा 504 के तहत एक माह की सजा व 500 रुपये का जुर्माना किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...