माफि‍या पर हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 से अधिक पेटी शराब बरामद

--Advertisement--

Image

ज़िला पुलिस को शराब का बड़ा जखीरा पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार बनगढ़ जखैडा सड़क पर पुलिस को सूचना मिली कि एक टेंपो खड़ा है जिसमें शराब का जखीरा है और ये शराब स्थानीय लोगों को सप्लाई की जा रही है।

ऊना, अमित शर्मा 

ऊना ज़िला पुलिस को शराब का बड़ा जखीरा पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार बनगढ़ जखैडा सड़क पर पुलिस को सूचना मिली कि एक टेंपो खड़ा है, जिसमें शराब का जखीरा है और ये शराब स्थानीय लोगों को सप्लाई की जा रही है।

जिला पुलिस ने सीआईए स्टाफ व मैहतपुर चौकी की मदद से टेंपो को पकड़ने में सफलता प्राप्त कर ली। लेकिन टेंपो के साथ कोई भी व्‍यक्ति उस समय वहां पर नहीं था। शायद आरोपितों को पुलिस के आने की पहले से सूचना मिल गई थी, जिस कारण वे लोग टेंपो एचपी 72 1349 नंबर को छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में लेकर उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टेंपो से शराब की पेटियों की गिनती अभी की जा रही है अनुमान के अनुसार 200 से अधिक शराब की पेटियां इसमें हैं। इसमें अंग्रेजी शराब व वीयर की पेटियां शामिल हैं और ये शराब चंडीगढ़ मार्का शराब है।

सूत्रों की माने तो करीब 400 शराब की पेटियां थीं, जिसमें से 200 के करीब शराब माफिया बेच चुका था। हैरानी का विषय यह भी है कि इतनी बड़ी खेप शराब की जिला में कैसे प्रवेश कर गई।

हालांकि दावा ये भी है कि ये लोग पहले से ही शराब के कारोबार में लिप्त हैं। इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलना अपने आप में ही हैरानीजनक है।

बहरहाल एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...