मां नैना देवी के आशीर्वाद से नवविवाहित जोड़ो ने शुरू किया अपना गृहस्थ जीवन

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 14 दिसंबर – सुभाष चंदेल

जहां पर आजकल हर तरफ विवाह शादियों का माहौल है, वहीं पर विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में अपनी प्राचीन परंपराओं का निर्वहन करने के लिए नवविवाहित जोड़े गठजोड़ करके पहुंच रहे हैं।

मंगलवार के दिन भी काफी संख्या में नवविवाहित जोड़े बैंड बाजों के साथ माता के दरबार में पहुंचे। माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया, और अपनी प्राचीन परंपराओं का निर्वहन किया।

उल्लेखनीय है कि विवाह समाप्ति के बाद अपने सुखी दांपत्य जीवन के लिए नवविवाहित जोड़े माता का आशीर्वाद लेने के लिए परिवार सहित यहां पहुंचते हैं। यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है।

बैंड बाजों के साथ माता के दरबार में आशीर्वाद लेने के लिए माता की कृपा उन पर बनी रहे। उनका वैवाहिक जीवन सुख शांति से चले इसको लेकर माता के दरबार में अरदास तथा मनौती की जाती है, और कन्या पूजन में हवन भी किया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...