मांगे न पूरी हुई तो विधानसभा का करेंगे घेराब – समस्त जल शक्ति विभाग

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

समस्त जल शक्ति विभाग पैरा कार्यकर्ता व पैरा पॉलिसी के तहत रखे गए पैरा कर्मचारी MPW, पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर, जिनके साथ शोषण किया जा रहा है। 3900,5500 देकर ये सिर्फ और सिर्फ शोषण है। ना हि कोई अवकाश व 6 घंटे बोलकर 8, 9 घंटे ड्यूटी लेना।

वहीं आपदा के समय दिन रात एक करके सेवाएं देना। जितना काम पैरा कर्मचारियों ने किया है उस काम के हिसाव से ना उचित बेतन ना हि कोई पॉलिसी। इसलिए जल शक्ति विभाग पैरा कर्मचारियों INTUC अध्यक्ष रजनीश चौधरी व कार्यकारी अध्यक्ष महेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंडी काहन सिंह ने साफ व कड़े शव्द मे सरकार को बताना चाहा है की अब ये शोषण नहीं सेहेंगे।

उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अनुबंध पर लाया जाए। जो की 4 वर्ष का हो। वहीं यूनियन ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी याद दिलाया है की 3500, 4000 वाली भर्ती बंद की जाएगी व उचित भर्ती करवाई जाएगी। तो सरकार इस पर भी अमल करें।

पैरा कर्मचारियों के भविष्य के बारे मे सोचे सरकार। अन्यथा यूनियन घेराब करने पर मजबूर रहेगी। इस मोके पर रजनीश, काहन, महेश शर्मा (अंकुश) के साथ उनकी सहयोगी टीम व पूरी यूनियन ने यह दावा किया है पॉलिसी न बनाये जाने पर उचित कदम यूनियन उठाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...