महिला ने सिलाई पुलिस थाना प्रभारी और कर्मचारियों पर लगाए अश्लील हरकत, पीटने के आरोप

--Advertisement--

Image

महिला का आरोप नंगा करके करी अश्लील हरकत, फिर एसएचओ ने मारा बेल्ट से, डीसी सिरमौर से भी की है शिकायत। 

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के सिलाई की एक महिला पूनम द्वारा सिलाई पुलिस थाना के प्रभारी और कुछ कर्मचारियों पर अश्लील हरकत करने और पीटने के आरोप लगाए गए हैं।

महिला ने उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम के दरबार में न्याय के लिए अपनी पूरी गाथा सुनाई। उपायुक्त सिरमौर के हस्तक्षेप के बाद जिला पुलिस प्रमुख रमन कुमार मीणा ने उपरोक्त मामले की छानबीन करने के लिए डीएसपी हेड क्वार्टर को आदेश दे दिए हैं। उनका कहना है कि उपरोक्त मामले की छानबीन की जाएगी। छानबीन के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

वहीं थाना प्रभारी सिलाई प्रीतम सिंह ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार और झूठ बताया है। उनका कहना है कि महिला किसी मामले में छानबीन के लिए अपने स्तर पर जांच चाहती है। इसलिए पुलिस पर आरोप लगाए गए हैं, जोकि निराधार और झूठ है।

अब यह देखना होगा कि डीएसपी हेड क्वार्टर इस मामले की रिपोर्ट कब तक बना कर जिला मुख्यालय में भेजेगी। उसके बाद ही उपरोक्त मामले की तस्वीर साफ हो जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...