
शिमला- जसपाल ठाकुर
शिमला में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि किन्नौर का एक व्यक्ति वर्ष 2016 में उसके संपर्क में आया। उसके साथ उसकी दोस्ती हो गई। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब वह शादी करने से मुकर रहा है।
