महिलाओं के लिए एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

--Advertisement--

Image

पधर – अजय सूर्या

आज दिनांक 08 -01 -2023 को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र मण्डी द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सौजन्य से गांव सकरोग तहसील पधर में महिलाओं के लिए एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक जिला कार्यालय मंडी से वित्तीय साक्षरता समन्वयक श्री राकेश ठाकुर ने किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में वित्तीय साक्षरता एवं स्वयं सहायता समूहों का डिजिटाइजेशन आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। इससे विकास के साथ ही पारदर्शिता भी आएगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में सशक्त करने से समाज का ही नहीं वरन पूरे देश का विकास होता है। महिलाओं का स्तर बेहतर बनाने के लिए घर व समाज की सोच का प्रगतिशील होना आवश्यक है।

अगर नारी के हाथ में पैसा रखा जाए तो वह उसे अपने परिवार की उन्नति पर खर्च करेंगी। अगर महिलाओं की आर्थिक स्थिति का विकास होगा तभी उनका आत्मबल और आतमनिर्भरता भी बढ़ेगी।

इसके लिए यह आवश्यक है ग्रामीण बहनों का परिवार के आर्थिक स्रोतों पर नियंत्रण बढ़े व जब उन्हें अपनी कृषि या डेरी कार्य में जरूरत पड़े तो यथासंभव स्रोत उनके लिए भी उपलब्ध हो।

इस संदर्भ में महिलाओं के कोआपरेटिव व स्थानीय महिला समूह जैसे स्वयं सहायता समूह में सदस्यता बढ़ाना उनके लिए लाभदायक होगा।

उन्होंने महिलाओं के लिए बैंक द्वारा दिए जा रहे ऋणों की विस्तृत जानकारियां दी। उन्होंने कहा के यह कार्यक्रम का उदेश्य बैंकिंग उत्‍पादों और सेवाओं के बारे में जागरूकता उत्‍पन्न करना है जिससे देश के हर नागरिक को फायदा पहुंचे।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर ग्राम पंचायत के उप प्रधान जगदीश चंद , महिला मंडल की प्रधान लोहारी देवी , सदस्य ममता देवी, रीना देवी, सरला देवी सहित गांव कि अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...