
नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
दिनांक 9 मार्च 2023 को राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ की एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रारंभ किया गया। शिविर का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंदर अत्री के कर कमलों द्वारा किया गया।
प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर मनुप्रिया ने सभी प्राध्यापकों का इस शिविर में स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्राचार्य ने स्वयंसेवियो को पूरे मनोयोग से काम करने तथा राष्ट्र निर्माण में नई भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
प्रोग्राम अधिकारी ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के महत्व से अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर के के शर्मा तथा काकू राम मन्हास ने भी स्वयंसेवियों को इससे संबंधित विविध प्रकार की जानकारी प्रदान की।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर केके शर्मा, प्रोफेसर अजय कुमार, प्रोफेसर प्रवीर धीमान, प्रोफेसर अनुरागिनी, प्रोफेसर नेहा चौधरी, प्रो राजेश, पुस्तकालय अध्यक्ष रजनीश, कुलभूषण शर्मा तथा राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
