महाबली खली के घर पहुंचे ‘बाहुबली चोर’, ‘रोड रोलर’ का एक टन वजनी टायर चोरी

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

महाबली द ग्रेट खली ने समूची दुनिया में ‘ताकत’ का झंडा गाड़ा है। खली के पैतृक क्षेत्र नैनीधार से करीब 60 से 70 किलोमीटर दूर हरिपुरधार में चोरी का अनोखा कारनामा सामने आया है।

क्या आपने पहले सुना है कि सड़कों को पक्का करने में इस्तेमाल होने वाले ‘रोड रोलर’ का करीब एक टन वजनी टायर ही चोरी हो गया। बड़ी बात ये है कि पहाड़ी इलाके से ऐसे समय में ये लोहे का ये टायर चोरी किया गया है, जब बारिश के कारण सड़कें अवरुद्ध हैं।

लाजमी तौर पर आपके जहन में एक सवाल उठ रहा होगा कि हैरतअंगेज चोरी में टायर को कैसे ले जाया गया होगा। लिहाजा आशंका जाहिर की जा रही है कि जेसीबी मशीन या टिप्पर की मदद से चोर वारदात को अंजाम देने में सफल हुआ।

ददाहू के रहने वाले ठेकेदार महेश गोयल ने शिकायत दर्ज करवाई है, इसके मुताबिक रोलर के टायर की कीमत करीब अढ़ाई लाख रुपए है। हरिपुरधार के हेलीपैड के समीप रोड रोलर को पार्क किया गया था, क्योंकि बारिश थमने के बाद गैहल मार्ग पर मरम्मत का कार्य किया जाना है।

बता दें कि इससे पहले भी बाहुबली चोरों ने नौहराधार के नजदीक जेसीबी रॉक ब्रेकर की चोरी की थी। इस मामले में स्थानीय चोरों को गिरफ्तार किया गया था। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही पुलिस बाहुबली चोरों का पता लगा लेगी।

संगड़ाह के डीएसपी मुकेश डढवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि रोड रोलर जिसका टायर चोरी हुआ है उसकी जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...