महाकाल ब्लॉक के ननवार और झिकलीभेठ गांव में एनीमिया पर जगाई जागरूकता की अलख

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

“द हंस फाउंडेशन” द्वारा महाकाल ब्लॉक के ननवार और झिकलीभेठ गांव में 37 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई और साथ में एनीमिया यानी खून की कमी पर लोगों को जागरूक किया।

जागरूकता शिविर में “द हंस फाउंडेशन” टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सिकंदर व सुमेधा , चिकित्सक परविंदर, साहिल व नूपुर , फार्मासिस्ट शुभम, अमोल व अंकिता ,लैब टेकनीशियन मीनाक्षी और पायलट हरदीप व तिलक मौजूद रहे।

चिकित्सक परविंदर व साहिल ने लोगों को बताया की खून की कमी शरीर में तब होती है जब आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) का उत्पादन नहीं कर पाता है। आयरन डिफ़िशिएंसी एनीमिया: यह एनीमिया शरीर में अपर्याप्त आयरन की उपस्थिति के कारण होता है।

इसका मुख्य कारण आहार में आयरन की कम मात्रा, अधिक रक्तस्राव, या आयरन के बढ़ते नुकसान होते हैं। अनेमिया से बचने के लिए अच्छे आहार में क्या -2 शामिल करना है, इसके बारे में बताया।

साथ में इसके लक्षणों और रोकथाम के बारे में बताया। अंत में लोगों ने इस जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए पूरी टीम का धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...