मशीन ऑपरेटर एवं हेल्पर के 200 पद अधिसूचित, 13 अप्रैल को होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि एलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मशीन ऑपरेटर एवं हेल्पर के 200 पद अधिसूचित किए गए हैं, जिनकी नियुक्ति चंडीगढ़ मोहाली में की जाएगी। इन पदों के लिए केवल पुरुष आवेदक ही आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा साक्षात्कार के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का न्यूनतम आठवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही 10वीं से 12वीं पास एवं आई०टी०आई० (टर्नर, फिटर, मैकेनिस्ट) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 13,000 रुपए से 14000 रुपए (ओवर टाईम एवं प्रोडक्सन इंनसेटिव अतिरिक्त) वेतन प्रदान करना प्रस्तावित है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना अनिवार्य है।

उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण पत्र व अपना नवीनतम बायोडाटा सहित 13 अप्रैल, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी (खलियार) में साक्षात्कार के लिए प्रातः 10.30 बजे उपस्थित हों।

अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 01905-235508 पर सम्पर्क भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दूर होगी LPG की किल्लत, 15400 टन रसोई गैस लेकर मुंबई पहुंचा ‘ग्रीन आशा’ टैंकर

हिमखबर डेस्क मुंबई के पास स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी...

बॉयज स्कूल बंद करने पर भड़के राकेश पठानियां, 15 दिन में खोलने की दी चेतावनी

ऐतिहासिक स्कूल बंद करने पर उठे सवाल, जनप्रतिनिधियों की...

राजकीय विद्यालय दरीणी में सरस्वती पूजा का अयोजन

शाहपुर - कोहली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी के परिसर...

धुम्मू शाह मेले में पारंपरिक दंगल का शुभारंभ, एसपी अशोक रत्न ने की पूजा-अर्चना

धर्मशाला, 09 अप्रैल - हिमखबर डेस्क ऐतिहासिक धुम्मू शाह मेले...