मर्यादा को लांघे भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया, दिया विवादित व्यान,तो नीरज भारती ने भी किया पलटवार

--Advertisement--

Image

संजय बोले, कांग्रेस प्रत्याशी की 80 साल की उम्र, उनकी भी खत्म होने बाली एक्सपाईरी डेट, नीरज बोले, घटिया मानसिकता की सोच बाले है यह लोग

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

मौका था स्टार प्रचारक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा का । जंहा जवाली भाजपा के प्रत्याशी संजय गुलेरिया जनसभा को सम्बोधित करते मर्यादा को भी लांघ गये ।

विवादित व्यान दे डाला है उन्होंने भरी जनसभा मे मंच से जनता को सम्बोधित करते हुई कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी चंद्र कुमार अस्सी वर्ष के है और उनकी एक्सपाईरी पास आ गयी है । जब की युपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी मंच पर मौजूद थे जंहा भाजपा‌ पार्टी के वीचार तार तार होते हुए नजर आए ।

सिद्धांतो की बात करने बाली पार्टी के प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी की उमर का लिहाज भी नही किया और ऎसा व्यान दे डाला। संजय गुलेरिया ने यह विवादित व्यान देकर कांग्रेस प्रत्याशी की तुलना दवाईयों से कर डाली है उन्होंने कहा कि जैसे दबाई एक्सपाईरी हो जाती है वैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी की एक्सपाईरी भी पास मे आ गयी है ।

वो यही नही रुके उन्होंने कहा कि अगर उनका विगडा हुआ नलायक बेटा सामने होता तो वात कुछ और होती । वही भाजपा के विधायक अर्जुन ठाकुर इस मुद्दे पर कुछ न बोलते हुए कैमरे से भागते हुए नजर आए ।

यब एक घटियां मानसिकता की सोच बाले लोग है :- नीरज भारती, कहा :- किसकी एक्सपाईरी पास है जनता उनको आठ दिसम्बर को वता देगी ।

वहीं जवाली के पुर्व विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने इस व्यान पर पल्टवार किया है भारती ने कहा की यह एक घटिया मानसिकता रखने वाले लोग है । जनता आठ दिसम्बर को कांग्रेस को जीताकर भाजपा प्रत्याशी को वता देगी की किसकी एक्सपाईरी पास है ।

उन्होंने कहा की चौधरी चंद्र कुमार प्रदेश व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है और उन्होंने अपनी पुरी जिंदगी जवाली की जनता की सेबा के लिए लगाई है और यह वच्काना व्यान जो भाजपा प्रत्याशी ने दिया है उनको शायद अपनी बांटी गयी एक्सपाईरी दवाईयों की याद आ गयी होगी । जो वद्दी से लेकर जंहा तक लोगो को समाजसेवा का ढोंग करते हुए खिलाते आए है। जल्द लग जाएगा उन्हें पता की जवाली से किसकी एक्सपाईरी होती है ।

भाजपा के पुर्व विधायक उतरे भाजपा प्रत्याशी के बचाव मे ।

भाजपा के पुर्व विधायक हरबंस राणा के बोल वहीं जवाली भाजपा के पुर्व विधायक हरबंस राणा ने भाजपा प्रत्याशी के इस व्यान पर पर्दा डालते हुए कहा कि मै यह नही कह सकता की उन्होंने गल्त कहा है पर किस उपलक्ष मे कहा है यह मै नही कह सकता । परन्तु एक्सपाईरी दबाईयां बांटने के चैलेंज पर उन्होंने यह कहा होगा । यह संभाविक भी है । जब भाजपा प्रत्याशी को चैंलज किया गया था तो उन्होंने इस का जबाब देना ही था ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...