गड़सा घाटी में मिला खून से लथपथ शव, परिजनों को हत्या की आशंका
कुल्लू – अजय सूर्या
जिला कुल्लू की मंझली पंचायत के शौंडाधार नामक स्थान पर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह कुल्लू लाया है।
जिस तरह से युवक का शव खून से लथपथ और चोटिल अवस्था में मिला है, उससे परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर की है।

पुलिस को दी जानकारी में परिजनों ने कहा है कि 28 वर्षीय हरीश चंद दशहरा उत्सव में गया था और मंगलवार को वह वापस घर की तरफ आ रहा था। उसी शौंडाधार में रुकने की सूचना थी और घटना भी वहीं पर हुई है।
डीएसपी कुल्लू और एसएचओ भुंतर घटना स्थल की ओर जांच के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, मंझली पंचायत के उपप्रधान मेहर चंद ने बताया कि यह घटना बीती रात की है और पंचायत में इस तरह का यह पहला मामला है।

