ममेरे भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी के जुब्बल थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप ममेरे भाई पर लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर पोक्सो एक्ट भी लगाया गया है।

पीड़िता के पिता ने शिकायत में कहा है कि पिछले डेढ़ महीने से उसकी 14 वर्षीय पुत्री का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। बेटी को पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उल्टियां होने लगी।

11 मई को बेटी को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया। इस दौरान पाया गया कि बेटी गर्भवती है। पूछताछ पर बेटी ने बताया कि उसके मामा का लड़का बीते फरवरी महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट 4 व 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...