मनोज गुप्ता बने बल्ह आईटीआई के चेयरमैन

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

नाचन क्षेत्र की बग्गी पंचायत के कांग्रेस नेता व उद्योगपति मनोज कुमार गुप्ता को सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्ह की आईएमसी का चेयरमैन नियुक्त किया है। मनोज कुमार गुप्ता की ताजपोशी से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मनोज ने कांग्रेस के संगठन में वर्षों से अपनी सेवाएं दी है। जिसका उन्हें यह इनाम मिला है। मनोज कुमार कांग्रेस पार्टी के कदावर सिपाही रहे है और औद्योगिक क्षेत्र में उनका काफी नाम है। मनोज के पिता स्वर्गीय चंद्रमोहन गुप्ता प्रदेश कांग्रेस सेवादल के चेयरमैन रहे है और उनका कांग्रेस पार्टी के विकास में रहा योगदान भुलाया नही जा सकता है।

अलावा सदस्य सचिव प्रधानाचार्य आईटीआई बल्ह तथा सदस्यों में राजेंद्र सेन होटल डिस्कवरी डडोर, पवन कुमार गुप्ता पवन गुप्ता एंड ब्रदर रिवालसर, अनिल कुमार चौधरी निजी ठेकेदार डड़ोर और नवीन कुमार राणा निजी ठेकेदार सैनीमोरी तथा मनोनीत सदस्यों में जिला रोजगार अधिकारी मंडी, तकनीकी शिक्षा विभाग के राज्य प्रतिनिधि सुंदरनगर, प्रधानाचार्य जमा दो स्कूल कनैड, ग्रुप इंस्ट्रक्टर आईटीआई बल्ह और स्टूडेंट रिप्रेजेंटेटिव आईटीआई बल्ह को बनाया गया है।

चेयरमैन मनोज कुमार ने अपनी ताजपोशी पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पूर्व केबिनेट मंत्री प्रकाश चौधरी समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।

बल्ह ब्लॉक कोग्रेस अनुसूचित जाती के अध्य्क्ष दौलत राम ,बग्गी पंचायत के प्रधान विकास गुप्ता, हितेश मोहन, देश राज शर्मा, प्रकाश यादव, नेत्र सिंह राणा और अन्य लोगों ने मनोज गुप्ता को बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...