
कुल्लू – आदित्य
हिमाचल प्रदेश के मनाली में विशिष्ठ संपर्क मार्ग पर सैलानियों से भरे चलते टेंपो ट्रैवलर में आग लग गई.
डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. चालक और एक पर्यटकका केश जला है. एक पर्यटक का आईफोन भी आग में जल गया है.
ट्रैवलर के इंजन में लगी आग से पूरा वाहन जलकर राख हो गया. वाहन में 8 टूरिस्ट सवार थे.
गनीमत यह रही कि आग लगने के तुरंत बाद ये आठ सैलानी नीचे उतर गए. हालांकि, आग से वाहन को लाखों का नुकसान हुआ है.
बताया जा रहा है कि आईफोन, चालक और पर्यटक का कैश ही जला है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
मंगलवार को दिल्ली नंबर के एक टेंपो ट्रैवलर में घूमने के लिए टूरिस्ट विशिष्ट की ओर गए. शाम को मनाली लौट रहे थे और इस दौरान हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि इंजन में शॉट सर्किट की वजह से आग लगी थी.
आग लगने के तुरंत बाद चालक ने सबसे पहले पर्यटकों को बाहर निकाला और उसके बाद वाहन में मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की. बाद में अग्निशमन केंद्र मनाली की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया.
गाड़ी के चालक ने बताया कि इस घटना में उसकी 20 हजार नकदी, सवारियों की 10 हजार नकदी और आई फोन 12 जलकर राख हो गया है। आग की भेंट चढ़ी गाड़ी दिल्ली निवासी रवि चौहान पुत्र सुलतान सिंह हाऊस नबर 241 गांव डाकघर बकोली की है।
अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन हेम राज, वेद प्रकाश, गृहरक्षक प्रशामक, नील चंद, रोशन लाल व गृहरक्षक चालक रमेश चंद ने यह जानकारी दी।
