मणिकर्ण में पंजाब के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में पंजाब के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक मणिकर्ण घाटी में एक होम स्टे में ठहरा हुआ था,ज हां वह कमरे में मृत हालत में मिला। वहीं युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कमरे के भीतर की वीडियो व फोटोग्राफी की गई। पर्यटक की मौत को लेकर पुलिस ने संबंधित होम स्टे के स्टाफ के बयान लिए।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पंजाब के पठानकोट स्थित गांव लहरू का 35 वर्षीय युवक 11 अप्रैल को मणिकर्ण पहुंचा और एक होमस्टे में रुका हुआ था। बीती रात को वह अपने कमरे में सोया हुआ था लेकिन सुबह मृत अवस्था में पाया गया।

उन्होंने कहा कि युवक की मौत की सूचना परिजनों को दे दी है। परिजनों के पहुंचने पर युवक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पर्यटक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...