मणिकर्ण गुरुद्वारा के पीछे पहाड़ी से बहने लगा पानी-मलबा, शाट नाले में बाढ़ से बहीं दुकानें

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

मणिकर्ण घाटी के शाट नाला में बीती आधी रात को भारी बारिश हुई और शाट नाले में बाढ़ आ गई, जिससे शाट में पुल के साथ लगती दो दुकानें बह गईं।

जानकारी के अनुसार भारी बारिश हाने से शाट नाले में इतनी भयंकर बाढ़ आई कि क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना। यहां पर दुकानें बाढ़ की भेंट चढ़ीं। हालांकि यहां कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ है।

उधर, मणिकर्ण गुरुद्वारा के पीछे से अचानक भारी मलबा व बाढ़ आने से 10 दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि मणिकर्ण गुरुद्वारा व शिव मंदिर के गेट में भी मलबा व पानी भर आया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां न तो नाला है और न ही कोई भूस्खलन क्षेत्र था। अचानक इतनी बारिश हुई कि पहाड़ी से पानी व मलवा नीचे की ओर आया और नाले का रूप धारण कर लिया।

वहीं जरी के समीप बीती रात को भारी बारिश होने से सडक़ धंस गई है। जिससे मलाणा, चौहकी और डूंखरा, कसोल के लिए यातायात ठप हो गया है। हालांकि डूंखरा के सांझाचुल्हा के समीप कड़ी मशक्कत के बाद लोक निर्माण विभाग ने सडक़ खोल दी है।

सिर्फ यहां से फोर वाई फोर वाहन जा रहे हैं। अब जरी के समीप ही सडक़ धंस जाने से वाहनों की आवाजाही फिर बंद हो गई है। चौहकी, डूंखरा सहित कसोल, मणिकर्ण से आने वाले लोग पैदल चलकर जरी पहुंच रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कमला नेहरू अस्पताल शिफ्टिंग पर सियासत गरम, महिला संगठनों का विरोध प्रदर्शन

हिमखबर डेस्क अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति हिमाचल प्रदेश राज्य...

5 दिन की हड़ताल से हिमाचल में एंबुलेंस सेवा बाधित, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन...

“पहाड़ कमाई का साधन नहीं” – त्रियुंड मॉडल पर नैंसी अटल का सरकार पर हमला

पहाड़ों पर शुल्क लगाकर सरकार ने युवाओं से प्रकृति...

चंबा जिला के चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने राष्ट्रपति भवन का किया शैक्षणिक भ्रमण

ऐतिहासिक स्थलों के अवलोकन से बच्चों ने प्राप्त किया...