मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मांगी काम नहीं करने वाले पंचायत सचिवों की सूची

--Advertisement--

Image

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पंचायतों में आधारभूत ढांचा सुदृढ़ करना तथा ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

शिमला, जसबाल ठाकुर 

 

ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विभाग को काम न करने वाले पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सेवकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

कई जिलों से पंचायत सचिवों के विरुद्ध दायित्व का सही ढंग से निर्वहन न करने और काम न करने की शिकायतें मिल रही हैं।  इससे योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। विभाग ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करेगा।

 

 

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पंचायतों में आधारभूत ढांचा सुदृढ़ करना तथा ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धन है। इसे जनता की सेवा और उन्हें सुविधाएं देने के लिए खर्च करना जरूरी है।

 

 

लापरवाह कर्मचारियों की कमियों का नतीजा आम लोगों को भुगतने नहीं दिया जाएगा। विभाग काम न करने वाले कर्मचारियों की जल्द सूची तैयार करेगा। उसके बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुक्खू की बेरोजगारों को सौगात: हिमाचल में भरे जाएंगे पंचायत सचिवों के पद,ई-टैक्सी पर 50% अनुदान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

Himachal Budget 2026: किसान आयोग का होगा गठन, हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए करने का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को उनकी...

सुक्खू सरकार की पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं, जानें नया मास्टरप्लान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वित्तीय भविष्य के लिए आज...