मंडी शहर में युवक की संदिग्ध मौत, चिट्टे की ओवरडोज की आशंका

--Advertisement--

एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चिट्टे की ओवरडोज से मौत होनी पाई जा रही है।

मंडी – अजय सूर्या 

मंडी शहर में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टता मौत का कारण चिट्टे की ओवरडोज बताई जा रही है।

युवक मंडी जिले की अभिलाषी यूनिवर्सिटी चैलचौक में पढ़ रहा था। इससे पहले युवक चंडीगढ़ में था और चार महीने पहले ही आया था। बताया जा रहा है कि युवक को नशे की लत चंडीगढ़ में लगी थी।

मंडी पुलिस के अनुसार आर्यन ठाकुर 19 पुत्र जगदीश ठाकुर गांव एवं डाकघर सदयाणा तहसील मंडी बीते शुक्रवार शाम को मंडी में अपने एक दोस्त के क्वार्टर चंद्रलोक मंडी पहुंचा था।

यहां वे नशे में था और ठीक से बैठ नहीं पा रहा था। शनिवार सुबह करीब 7:30 जब उठे तो दाेस्त ने देखा कि उसके नाक और मुंह से झाग निकली हुई थी और हिल डुल नहीं रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए जोनल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाद में परिजनों ने मौत पर किसी भी तरह का शक न होने का हवाला देते हुए शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया।

उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चिट्टे की ओवरडोज से मौत होनी पाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...