मंडी में दर्दनाक हादसा, फोरलेन के मलबे में दबकर मजदूर की मौत

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

नागचला-मनाली फोरलेन के मलोरी के पास मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राजेश कुमार (33) पुत्र रूपलाल गांव बनौन, डाकघर कपाही तहसील बल्ह जिला मंडी अन्य मजदूरों के साथ मलोरी में टनल के पास काम रहा था। इसी बीच अचानक मलबा मजदूरों पर आ गिरा।

2 मजदूरों ने तो भाग कर जान बचा ली लेकिन राजेश कुमार मलबे की चपेट में आकर दब गया। इसके बाद वहां पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत मलबे में दबे सहयोगी मजदूर को बाहर निकला। इसके बाद शीघ्र क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया लेकिन अस्पताल में डाॅक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।

ठेकेदार के पास काम कर रहे व्यक्ति रोहित ने बताया कि फोरलेन से आ रहे मलबे को रोकने के लिए कार्य चल रहा था तथा जहां पर राजेश काम कर रहा था वहां अचानक ऊपर से मलबा आ गया और वह मलबे में दब गया।

पंचायत लवाहरढ़ी के प्रधान ने बताया कि उन्हें करीब 2 बजे सूचना मिली कि उनकी पंचायत का निवासी राजेश मलबे की नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मलोरी के पास मलबे में दबने से मजदूर की मौत हो गई है। शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। फोरलेन में काम कर रहे ठेकेदार के पास मजदूर काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...