मंडी- अजय सूर्या
जयराम का दौर अभी समाप्त नहीं हुआ है। ये दौर फिर आएगा और लंबा चलेगा। यह बड़ी बात जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बालीचौकी में जिला स्तरीय मेले को संबोधित करते हुए कही।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उनके गृह विधानसभा क्षेत्र में ही 50 से अधिक संस्थानों को बंद किया गया है जोकि जनता की मांग पर खोले गए थे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज से जो कांग्रेस के नेता हैं वो इन संस्थानों को दोबारा खुलवाने के लिए काम करें अन्यथा जब भाजपा की सरकार बनेगी तो इन्हें हर हाल में बहाल किया जाएगा।
ये नेता ऐसा न सोचें कि जयराम का दौर समाप्त हो गया है। ये दौर अभी कुछ समय के लिए रूका जरूर है लेकिन समाप्त नहीं हुआ। ये दौर फिर से आएगा और लंबा चलेगा।

