मंडी-पठानकोट एनएच पर बस-बाइक में भीषण टक्कर, युवक की मौके पर मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी-पठानकोट एनएन 154 पर एक निजी बस और बाइक में हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उक्त हादसा सुबह करीब 11 बजे के आसपास पेश आया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार निजी बस पठानकोट से मनाली की तरफ जा रही थी जबकि बाइक सवार नगरोटा की तरफ जा रहा था। इस दौरान मैंझा पुल से करीब 30 मीटर की दूरी पर बस और बाइक में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के दौरान बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान करीब 24 वर्षीय अरुण सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी अरला के रूप में बताई जा रही है। वहीं खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। हादसे के दौरान एनएन पर वाहनों का जाम लग गया है।

फिलहाल हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...