मंडी : ट्यूशन सेंटर छेड़छाड़ मामला, फरार आरोपी ने वापिस ली जमानत याचिका

--Advertisement--

मंडी, 15 जनवरी – अजय सूर्या

ट्यूशन सेंटर छेड़छाड़ मामला, फरार आरोपी ने वापिस ली जमानत याचिका सेंटर में नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के फरार आरोपी ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका को वापिस ले लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है।

बता दें कि मंडी शहर में ब्रिदिंग माइंड्स इंस्टिट्यूट के संचालक प्रांशुल सैनी के खिलाफ तीन नाबालिग छात्राओं ने महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई हैं। पहली एफआईआर 8 जनवरी को दर्ज हुई थी जिसके बाद दूसरी 10 को व तीसरी 12 जनवरी को दर्ज हुई है।

हालांकि मामला काफी पुराना है और इस बात का पता तब चला जब इन छात्राओं ने अपने साथ हुए घटनाक्रम का जिक्र परिजनों के साथ किया। उसके बाद परिजन महिला थाने पहुंचे और टयूशन सेंटर संचालक के खिलाफ मामले दर्ज करवाए।

डीएसपी हेडक्वार्टर देव राज के बोल

डीएसपी हेडक्वार्टर देव राज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत तीन मामले दर्ज किए गए हैं। अभी तक आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी लेकिन उसे अब वापिस ले लिया गया है।

डीएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह भ्रांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी को जमानत मिल गई है जबकि यह गलत खबर है। आरोपी को जमानत नहीं मिली है और वह अभी तक फरार है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दूर होगी LPG की किल्लत, 15400 टन रसोई गैस लेकर मुंबई पहुंचा ‘ग्रीन आशा’ टैंकर

हिमखबर डेस्क मुंबई के पास स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी...

बॉयज स्कूल बंद करने पर भड़के राकेश पठानियां, 15 दिन में खोलने की दी चेतावनी

ऐतिहासिक स्कूल बंद करने पर उठे सवाल, जनप्रतिनिधियों की...

राजकीय विद्यालय दरीणी में सरस्वती पूजा का अयोजन

शाहपुर - कोहली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी के परिसर...

धुम्मू शाह मेले में पारंपरिक दंगल का शुभारंभ, एसपी अशोक रत्न ने की पूजा-अर्चना

धर्मशाला, 09 अप्रैल - हिमखबर डेस्क ऐतिहासिक धुम्मू शाह मेले...