मंडी: चौंतड़ा पुलिस ने पकड़ी चीन की जासूस, फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रही थी

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत चौंतड़ा के तिब्बति मॉनिस्ट्रिी से पुलिस ने चीनी मूल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। हालांकि यह गिरफ्तारी बीती 22 अक्तूबर की रात को हुई है, लेकिन पुलिस ने इस मामले को पूरी तरह से गोपनीय रखा।

पुलिस को सूचना मिली की यहां की एक मॉनिस्ट्रिी में बीते 15 दिनों से एक महिला रह रही है जोकि खुद को नेपाली मूल का बता रही है, जबकि महिला नेपाल की रहने वाली नहीं लग रही। बताया जा रहा है कि यह महिला यहां पर बौद्ध धर्म की शिक्षा ग्रहण करने आई हुई है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मामले की जांच की।

महिला से पूछताछ व उसके कमरे की तलाशी भी ली गई। जहां कमरे से कुछ संदिग्ध दस्तावेज मिले। इन दस्तावेजों में महिला के कुछ दस्तावेज चीन के थे तो कुछ नेपाल के। दोनों दस्तावेजों में महिला की उम्र भी अलग-अलग लिखी गई है। वहीं, महिला के पास से 6 लाख 40 हजार की भारतीय और 1 लाख 10 हजार की नेपाली करंसी भी बरामद हुई है।

पुलिस ने संदिग्ध बातों को ध्यान में रखते हुए उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला के पास दो मोबाइल फोन भी थे, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। 23 अक्तूबर को महिला को जोगिंद्रनगर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 27 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला यहां किस मकसद से रह रही थी, इस बात को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। जिसके बाद केंद्र से आने वाली टीम के समक्ष आगामी पूछताछ की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...