मंडी कार में धमाके से लगी आग, जिंदा जले 2 युवक, तीसरा गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पधर क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में 2 युवक जिंदा जल गए।

पधर-जोगेंद्रनगर वाया नौहली राजमार्ग में दमेला के पास हुई टक्कर के बाद कार में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई, जिसमें कार सवार 2 युवक जल गए और तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।

एक युवक को राहगीरों ने समय रहते कार से निकाल लिया, लेकिन बाकी 2 को नहीं बचा पाए। घायल युवक नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को पधर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है।

वहीं कार में आग लगने से जिंदा जले दोनों युवकों के कंकाल मात्र शेष बचे, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

मृतकों की पहचान भुवन सिंह (38) और सुनील कुमार (28) निवासी सजेहड़ डाकघर नौहली तहसील पधर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

जख्मी युवक पदम् सिंह (27) पुत्र दौलत राम नौहली पंचायत के चाभ भराड़ू गांव का रहने वाला है। उसके होश में आने पर पता चलेगा कि वे कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...