भीषण गर्मी में बूंद बूंद को तरस रहे भलाड स्कूल के बच्चे

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड और राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलाड स्कूल में एक महीने से पेयजल आपूर्ति ना होने से 200 बच्चे पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं।

जलशक्ति विभाग को बार बार समस्या से अगवत करवाने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। अध्यापकों को भी पढ़ाई छोड़ छोटे छोटे बच्चों के साथ चल कर स्थानीय प्राकृतिक जलस्त्रोत से पानी लाना पड़ रहा है। जिसका अभिभावक भी ऐतराज़ कर रहे हैं। अब स्कूल के बच्चों के लिए मिड- डे मील का खाना बनाने मे आफ़त बन गई है।

प्रिंसिपल सुरिन्द्र कुमार और ‌मुख्याध्यापक संजीव कुमार और एसएमसी प्रधान अनीता देवी ने बताया कि हमने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। जिसका नंबर 709845 है। कई बार जलशक्ति विभाग के एसडीओ जेई व लाइनमैन और विभाग को बताया और हम बार बार फोन करते हैं लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हुआ और समस्या जैसे की वैसी बनी हुई है।

वैसे तो सरकारें घर गांव तक बेहतर पेयजल सुविधा देने की बात करती है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सरकारों के द्वारा स्कूल में शौचालय बनाए गए लेकिन पानी के बिना से शौचालय मात्र शोपीस बनकर रह गए है।

क्या कहते है अधिकारी

जब इस बारे में संबंधित जेई बलविंदर सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का हल हो जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...